शाहिद कपूर ने बेटे का नाम रखा- Zain Kapoor, जानें क्या होता है मतलब
शुक्रवार को शाहिद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है.
शुक्रवार को शाहिद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है. उन्होंने लिखा कि, "ज़ैन कपूर यहां है और अब हमारा परिवार पूरा है. आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. हम सब काफी खुश हैं. सभी को प्यार." वैसे शाहिद के फैन्स उनके बेटे का नाम जानने के लिए बेताब थे और अब जाहिर सी बात है कि वे ज़ैन नाम का मतलब भी जानना चाहेंगे. बताया जा रहा है कि यह शब्द अरबी या हिब्रू भाषा का है और इसका मतलब होता है- अनिश्चित. इससे पहले शाहिद और मीरा ने अपनी बेटी का नाम खुद के नामों जोड़कर मीशा रखा था.
आपको बता दें कि मीरा राजपूत ने बुधवार को अपने बेटे को जन्म दिया. जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शाहिद को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी. इसी बीच गुरुवार को शाहिद का इन्स्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था. आज ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि उनके अकाउंट को रिकवर कर लिया गया है.
Hey guys, finally I am back on twitter. Yes it was hacked. Kindly ignore any communication that came from my handle in the last 24 hours. 🙏
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 7, 2018
Zain Kapoor is here and we feel complete. Thank you for all the wishes and blessings. We are overjoyed and so grateful. Love to all. ❤️🙏
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 7, 2018
वैसे फैन्स भी शाहिद को उनके बेटे के नाम के लिए कई सुझाव दे रहे थे. कइयों ने कहा कि शाहिद और मीरा को फिर से अपने नामों को जोड़कर अपने बेटे का नाम शमी रखना चाहिए.
फिल्मों की बात करें तो शाहिद को जल्द ही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

