बॉलीवुड

शाहिद कपूर ने किया नया खुलासा, कहा- कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहा

अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने यह खुलासा कि वह कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं. गुरुवार को शाहिद और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह' की टीम के साथ यहां प्रशंसकों और मीडिया के साथ एक प्रेस मीटिंग की.

शाहिद कपूर ने किया नया खुलासा, कहा- कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहा
शाहिद कपूर (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने यह खुलासा कि वह कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं. गुरुवार को शाहिद और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह' की टीम के साथ यहां प्रशंसकों और मीडिया के साथ एक प्रेस मीटिंग की. यह मीटिंग उनकी फिल्म के गाने 'मेरे सोनेया' की लॉन्चिंग पर की गई.

इसी दौरान उनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में सलाह देने को कहा गया. इस पर शाहिद ने कहा, "मैं कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं. अगर मैं किसी से प्यार करता हूं तो मैं उसके साथ उतना ही वक्त बिताना चाहूंगा, जितना मैं चाहता हूं. जैसा कि सभी लोग करते हैं."

यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ की तैयारी के लिए डॉक्टर्स से की थी मुलाकात

अभिनेता ने आगे कहा, "मेरे कई ऐसे दोस्त हैं, जो ऐसे रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन्होंने अपने साथी से शादी भी की और काफी खुश भी हैं. हालांकि मैं इसमें काफी बुरा रहा हूं." वहीं फिल्मों की बात करे तो शाहिद की आगामी फिल्म 'कबीर सिंह' तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).