King : शाहरूख खान 18 मई से मुंबई में शुरू करेंगे ‘किंग’ की शूटिंग, सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं निर्देशन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं. उनकी आने वाली एक्शन पैक्ड फिल्म 'किंग'की शूटिंग 18 मई से मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू होने जा रही है.

Shah Rukh Khan (Photo Credits: Facebook)

King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं. उनकी आने वाली एक्शन पैक्ड फिल्म 'किंग'की शूटिंग 18 मई से मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू होने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके सिद्धार्थ आनंद. ‘किंग’ में शाहरुख़ के साथ उनकी बेटी सुहाना ख़ान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. King: किंग में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुहाना खान की मां, शाहरुख खान के साथ एक्शन थ्रिलर में निभाएंगी इमोशनल किरदार

यह फिल्म एक मेगा बजट एक्शन ड्रामा होगी जो दर्शकों को दमदार डायलॉग्स, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और भावनात्मक कहानी के साथ एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है. फिल्म की शूटिंग भारत, यूरोप और यूएई में 8 महीनों तक चलेगी. इसके बाद एक लंबा पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेस होगा. मेकर्स इसे 2026 की आख़िरी तिमाही में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं.

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘किंग’ को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया जाएगा और यह शाहरुख के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. शाहरुख आख़िरी बार एटली के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म जवान में नज़र आए थे जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब उनके फैन्स किंग का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं .

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड