Shah Rukh Khan Replies Fans Asking about Next Film: शाहरुख खान की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को एक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी!
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी रोमांटिक पर्सनालिटी के अलावा अपनी हाजिर जवाबी और अपने सेन्स ऑफ ह्यूमर के लिए भी काफी मशहूर हैं. बीती शाम को शाहरुख ने ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन किया जहां उन्होंने अपने काफी सारे फैंस के सवालों का जवाब दिया.
Shah Rukh Khan Replies Fans Asking about Next Film: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी रोमांटिक पर्सनालिटी के अलावा अपनी हाजिर जवाबी और अपने सेन्स ऑफ ह्यूमर के लिए भी काफी मशहूर हैं. बीती शाम को शाहरुख ने ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' (#AskSRK) सेशन किया जहां उन्होंने अपने काफी सारे फैंस के सवालों का जवाब दिया.इस दौरान से फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछा. शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने इस बारे में भी उनसे सवाल करते हुए पूछा, "शाहरुख सर मेरी लाइफ के करीब 50 साल बचे हैं तब तक आप न्यू फिल्म की अनाउंसमेंट कर दोगे?"
Meri life ke pachaas se bhi upar ho gaye....films karte karte. Obviously yehi karta rahoonga aur agle pachaas saal tum please dekhte rehna. https://t.co/Evzq6UyVTU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2020
इसपर एक्टर ने कहा, "मेरी लाइफ के पचास से भी ऊपर हो गए...फिल्म्स करते करते. जाहिर सी बात है यही करता रहूंगा और अगले पचास साल तुम प्लीज देखते रहना."
Will start shoot, then post production then cinemas to normalise...will take about a year I reckon.... https://t.co/3sn6OGal35
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2020
शाहरुख ने बताया कि वो जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे जिसके बाद वो पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर करेंगे. तब तक सिनेमा में भी हाल सामान्य हो जाएगा. इसमें तकरीबन 1 साल का समय लग सकता है. इसका मतलब उनकी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अभी 1 का इंतजार और करना पड़ सकता है.
इसी तरह से एक ट्विटर यूजर ने 'उनसे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वो अपने 'मन्नत' बंगले को बेचने का सोच रहे हैं? इसपर शाहरुख ने भी ऐसा जवाब दिया कि लोग भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
Bhai Mannat bikti nahi sar jhuka kar maangi jaati hai....yaad rakhoge toh life mein kuch paa sakogay. https://t.co/dh3gJTVnOu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2020
शाहरुख से वसिम नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर पूछा, "भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?" इसपर शाहरुख का जवाब आया, "भाई मन्नत बिकती नहीं सर झुका कर मांगी जाती है...याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

