बॉलीवुड

'छईयां छईयां' से लेकर 'लुंगी डांस' तक, दुबई में अपने फेमस गानों पर जमकर थिरके शाहरुख खान, देखें Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' (Zero) के प्रमोशन्स में व्यस्त है. हाल ही में वह इसी सिलसिले में दुबई (Dubai) पहुंचे थे.

'छईयां छईयां' से लेकर 'लुंगी डांस' तक, दुबई में अपने फेमस गानों पर जमकर थिरके शाहरुख खान, देखें Video
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' (Zero) के प्रमोशन्स में व्यस्त है. हाल ही में वह इसी सिलसिले में दुबई (Dubai) पहुंचे थे. उन्होंने वहां पर अपने फैन्स का जमकर मनोरंजन किया और साथ ही खूब मस्ती भी की. किंग खान ने दर्शकों के लिए अपने फेमस गानों पर डांस भी किया. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में बॉलीवुड के बादशाह 'छईयां छईयां' और 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' जैसे गानों पर थिरकते हुए दिख रहे हैं. शाहरुख ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो शेयर किया है.

शाहरुख ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "आज दुबई में गाना सही बैठ रहा है...सबका प्यार देखकर लगा..सच्ची में प्यार दीवाना होता है."

 

View this post on Instagram

 

Dubai came shining down for Bauua and #Zero. King and his magic ❤️

A post shared by Pooja Dadlani (@poojadadlani02) on

 

View this post on Instagram

 

Entertaining every one who came with so much love ❤️

A post shared by Pooja Dadlani (@poojadadlani02) on

यह भी पढ़ें:-  शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के पोस्टर को लेकर भड़का सिख समुदाय

बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म में किंग खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनका नाम 'बउआ सिंह' है. आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).