शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर पोस्ट किया गौरी खान द्वारा खींची ये फोटो, फैंस से ये किया वादा
बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर के 28 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस का मनपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है.
Shah Rukh Khan Completes 28 Years in Bollywood: बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर के 28 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस का मनपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है. इसी के साथ उन्होंने अपने उन तमाम फैंस को धन्यवाद कहा है जिन्होंने इतने बरसों तक उनका साथ दिया.
शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उसे उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने खींचा है. फोटो पोस्ट करके शाहरुख ने लिखा, "पता नहीं कब मेरा जुनून मेरा उद्देश्य बन गया और फिर मेरे पेशे में बदल गया. मुझे इतने वर्षों तक आप का मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए आपका धन्यवाद. मेरे व्यावसायिकता से मेरा जूनून है जो इसी तरह आगे भी आपका मनोरंजन करता रहेगा. 28 साल और गिन रहा हूं ... और इस पल को कैप्चर करने के लिए गौरी खान का धन्यवाद."
शाहरुख ने अपनी इस मोनोक्रोम फोटो को पोस्ट करते हुए फैंस से वादा किया है कि वो इसी तरह आगे भी अपने चाहनेवालों को एंटरटेन करते रहेंगे. गौरतलब है कि शाहरुख के बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेजकर इसका जश्न भी मनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

