कंगना रनौत ने शबाना आजमी को कहा था एंटी नेशनल, अब एक्ट्रेस ने दिया यह करारा जवाब

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले में देश के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए. सोशल मीडिया पर लोग इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी आतंकी हमले पर दुख जताया है

शबाना आजमी और कंगना रनौत (Photo Credits: Twitter and Instagram)

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir)  के पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले में देश के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए. सोशल मीडिया पर लोग इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी आतंकी हमले पर दुख जताया है. जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और शबाना आजमी (Shabana Azmi)  को  कराची आर्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) जाना था. इस हमले की वजह से उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शबाना आजमी के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

कंगना ने  एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि, "शबाना आजमी जैसे लोग 'भारत तेरे टुकड़े' होंगे जैसी गैंग को सपोर्ट करते हैं. उन्होंने कराची में आयोजित इस फेस्टिवल का इनविटेशन स्वीकार क्यों किया. क्या उन्हें इस बात की जानकरी नहीं थी कि उरी पर हुए हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर दिया गया है." अब कंगना के इस बयान पर शबाना आजमी का रिएक्शन भी सामने आ गया है. शबाना ने कहा है कि, "जब पूरा देश पुलवामा पर हुए आतंकी हमले की निंदा कर रहा है, तो क्या इस वक्त ऐसा पर्सनल कमेंट करना चाहिए? भगवान उन्हें आशीर्वाद दें."

यह भी पढ़ें:-  पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- पाकिस्तान का खात्मा होना तय है

आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई और सितारों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर ट्वीट्स किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड