Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple: कामाख्या मंदिर में सारा अली खान की सादगीभरी पूजा, ब्रह्मपुत्र की लहरों पर दिखा एक्ट्रेस का रूहानी अंदाज (View Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं और इस बार उनका सफर असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर तक पहुंचा. सारा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर ब्रह्मपुत्र नदी में बोट राइड का लुत्फ उठाया. सारा ने अपने इस दौरे की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है.

Sara Ali Khan (Photo Credits: Instagram)

Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं और इस बार उनका सफर असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर तक पहुंचा. सारा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर ब्रह्मपुत्र नदी में बोट राइड का लुत्फ उठाया. सारा ने अपने इस दौरे की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा सफेद कुर्ता, पायजामा और दुपट्टा पहने नजर आईं. कुछ तस्वीरों में वह नाव पर बैठी कैमरे के लिए पोज देती दिखीं, वहीं एक तस्वीर में वह ध्यान मुद्रा में बैठी नजर आईं. एक अन्य तस्वीर में उन्होंने अपने चेहरे का कुछ हिस्सा ढंका हुआ है. आखिरी तस्वीर में वह मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ एक और व्यक्ति भी पूजा-अर्चना कर रहा है. Sara Ali Khan ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो, एक्ट्रेस की फिटनेस ने यूजर्स को किया हैरान (Watch Video)

सारा ने इन तस्वीरों के साथ एक कविता भी शेयर की, जिसमें उन्होंने जिंदगी की भागदौड़ से ब्रेक लेकर शांति और सुकून को अपनाने का संदेश दिया. गौरतलब है कि सारा अली खान इससे पहले फरवरी में झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर गई थीं, जहां से उन्होंने “जय बाबा बैद्यनाथ” लिखते हुए तस्वीरें साझा की थीं.

सारा अली खान का पोस्ट:

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में अक्षय कुमार और डेब्यू कर रहे वीर पाहाड़िया के साथ 'Sky Force' में नजर आई थीं. अब वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ 'Metro In Dino' में दिखाई देंगी. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस एंथोलॉजी फिल्म में अली फज़ल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Guwahati Schools-Colleges Closed: गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते जलभराव, शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड