बॉलीवुड

Amrita Singh के जन्मदीन पर उमड़ा बेटी Sara Ali Khan का प्यार, ये खूबसूरत Photos शेयर करके दी बधाई

वेटेरन एक्ट्रेस अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया है.

Amrita Singh के जन्मदीन पर उमड़ा बेटी Sara Ali Khan का प्यार, ये खूबसूरत Photos शेयर करके दी बधाई
सारा अली खान और अमृता सिंह (Photo Credits: Instagram)

Amrita Singh Turns 63: वेटेरन एक्ट्रेस अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर किया है. सारा ने अपनी मॉम अमृता को अपनी ताकत बताते हुए उनके साथ अपनी तस्वीरों को साझा किया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर मॉम अमृता सिंह को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "हैप्पी मेरी, आप मेरी पूरी दुनिया हो. मेरा आइना, ताकत और मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका धन्यवाद. मैं आपसे बेहद प्रेम करती हूं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

इन फोटोज में सारा अपनी मॉम अमृता और भाई इब्राहीम अली खान के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को देखने के बाद ढेर सारे लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए उनकी मॉम को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही लोगों ने सारा और उनके परिवार की इन प्यारी तस्वीरों की प्रशंसा भी की.

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने बीच सड़क पर खड़े होकर करवाया फोटोशूट, ब्लैक लुक देख रह जाएंगे दम

बात करें वर्कफ्रंट की तो सारा जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सारा फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).