सपना चौधरी ने TikTok एप के बैन का विरोध करनेवालों के लिया जारी किया वीडियो, कहा- चीन हमारे पैसों का हमपर गलत इस्तेमाल करता है

टिकटॉक समेत 58 अन्य एप्स को बैन करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

टिकटॉक (TikTok) समेत 58 अन्य एप्स को बैन करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सपना ने जहां सरकार के इस आदेश की सराहना की वहीं इसका विरोध कर रहे लोगों को समझाते हुए बताया कि चीन इन एप्स द्वारा भारत से कमाए पैसों को गलत ढंग से इस्तेमाल करता है. इसी के चलते इसको यहां बैन करना सराहनीय कदम है.

सपना ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अनेकता में एकता, ही हमारी शान है। इसलिए, हमारा भारत 🇮🇳 महान है।" ये भी पढ़ें: Chinese Apps Banned in India: TikTok एप बैन होने पर आया मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने कहा- ये लॉकडाउन का सबसे बेहतरीन फैसला है

सपना ने अपने इस वीडियो में कहा, "नमस्कार, भारत सरकार का कल एक बड़ा फैसला सुनने को मिला कि टिकटॉक सहित 58 एप्स को इंडिया ने बैन कर दिया है. मैं इस फैसले की पूरी तरह से सराहना करती हूं. ये बहुत ही उम्दा फैसला है. साथ ही साथ जो इस फैसले का विरोध कर रहे हैं उनको मैं समझाना चाहती हूं कि चाइना की एप को हम यूज करते हैं उनको फंड जाता है, इनको पैसा जाता है और उसी पैसे का मिसयूज वो हमारे ऊपर पर करते हैं. तो ये गलत बात है. आपको सरकार का साथ देना चाहिए. इस फैसले की सराहना करनी चाहिए और जितने भी हमारे फौजी भाई लद्दाख की सीमा पर खड़े हैं उनको मैं हाथ जोड़कर तहे दिल से धन्यवाद करती हूं और यही कहती हूं कि जय हिंद. जय भारत."

ये भी पढ़ें: Chinese Apps Banned: कंगना रनौत ने चायनीज एप्स के बैन पर कहा- हमें भारत से उनकी जड़े काटना होगा

आपको बता दें कि भारत सरकार के इस फैसले का मलाइका अरोड़ा, टिकटॉक स्टार जन्नत जुबैर समेत अन्य कई लोगों ने समर्थन किया है. बताते चलें कि प्लेस्टार से टिकटॉक, हेलो एप समेत अन्य एप्स को अब हटा दिया गया है और इसे पूरी तरह से बैन करने की प्रक्रिया जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड