बॉलीवुड

Sapna Choudhary का देसी घागरा लुक इंटरनेट पर हुआ Viral, कातिलाना Photos पर लट्टू हुए फैंस

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने गजब के डांस और स्टेज परफॉर्मेंसेस से अपने फैंस को काफी इम्प्रेस करती नजर आती हैं. अब वो अपने स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary का देसी घागरा लुक इंटरनेट पर हुआ Viral, कातिलाना Photos पर लट्टू हुए फैंस
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Photos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने गजब के डांस और स्टेज परफॉर्मेंसेस से अपने फैंस को काफी इम्प्रेस करती नजर आती हैं. अब वो अपने स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. सपना म्यूजिक वीडियो में जहां अपने दमदार अंदाज में दिखाई देती हैं वहीं वो अपने फोटोशूट्स से भी लोगों का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस ने अब देसी हरयाणवी स्टाइल में अपना फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

सपना ने अपनी इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो शानदार घागरा और फुल स्लीव्स पिंक ब्लाउज पहनी हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "फोटो उतारने वाले एक खजाने से ये कलाकारी निकलकर सामने आइ है आपको केसी लगी....."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary New Song Chatak Matak: सपना चौधरी के नए गाने ने मचाया धमाल, कमर मटकाती दिखी हरयाणवी डांसर

इसी के साथ उन्होंने अपनी क्लोजअप फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे गुलाबी पसंद है लेकिन ब्लू बिंदी के साथ."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

बता दें कि सपना हरयाणा की मशहूर डांस सपना चौधरी ने सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 11' से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई फिल्मों, टीवी शोज और साथ ही म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया.

पिछले साल खबर आई कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी कर ली है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).