Samantha Ruth Prabhu Opens Up About Taking Husband: 'मैं 99% फैसलों में पति की सलाह मानती हूं', राज निदिमोरू को लेकर सामंथा प्रभु का बड़ा खुलासा

सामंथा और राज निदिमोरू की नजदीकियां वेब सीरीज द फ़ैमिली मैन सीज़न 2 के दौरान बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने सिटाडेल: हनी बनी में भी साथ काम किया. अब दोनों मा इन्ति बंगारम में एक साथ जुड़े हुए हैं. फिल्म में सामंथा मुख्य भूमिका निभा रही हैं और अपनी प्रोडक्शन कंपनी ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले इसे सह-निर्मित भी कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है.

Samantha Ruth Prabhu Opens Up About Taking Husband: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू की सलाह को बेहद महत्व देती हैं और अपने जीवन के लगभग हर बड़े फैसले में उनकी राय जरूर लेती हैं. सामंथा ने कहा कि वह 99 प्रतिशत मामलों में अपने पति की सलाह मानती हैं. इन दिनों सामंथा अपनी आगामी फिल्म मा इन्ति बंगारम को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह अभिनय करने के साथ-साथ सह-निर्माता की भूमिका भी निभा रही हैं.

'हर फैसले पर राज से बात करती हूं'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि मनोरंजन जगत में रहते हुए कई बार कलाकार वास्तविक दुनिया से कट जाते हैं, लेकिन राज निदिमोरू उन्हें हमेशा संतुलित और व्यावहारिक नजरिया देते हैं.

सामंथा ने कहा, "मैं लगभग हर फैसले पर उनकी राय लेती हूं. वह चीजों को बहुत वास्तविक नजरिए से देखते हैं. चाहे कोई बड़ा प्रोफेशनल फैसला हो या फिर इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट डालनी हो, मैं उनसे जरूर चर्चा करती हूं."

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के अनुसार, राज का दृष्टिकोण उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है और यही वजह है कि वह उनके सुझावों पर काफी भरोसा करती हैं.

प्यार से शादी तक का सफर

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी देवी मंदिर में एक निजी समारोह में शादी की थी. इस समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

सामंथा इससे पहले अभिनेता नागा चैतन्य के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं. दोनों की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया था. वहीं राज निदिमोरू की भी पहले शादी हो चुकी थी और उनका 2022 में तलाक हुआ था.

काम के दौरान बढ़ीं नजदीकियां

सामंथा और राज निदिमोरू की नजदीकियां वेब सीरीज द फ़ैमिली मैन सीज़न 2 के दौरान बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने सिटाडेल: हनी बनी में भी साथ काम किया. अब दोनों मा इन्ति बंगारम में एक साथ जुड़े हुए हैं. फिल्म में सामंथा मुख्य भूमिका निभा रही हैं और अपनी प्रोडक्शन कंपनी ट्रालला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले इसे सह-निर्मित भी कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है.

फैंस को पसंद आई सामंथा की ईमानदारी

सामंथा का यह खुलासा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फैंस उनकी साफगोई और निजी जिंदगी को लेकर खुलेपन की सराहना कर रहे हैं. अभिनेत्री का कहना है कि विश्वास, संवाद और साझेदारी किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होती है और वह अपनी शादी में इन मूल्यों को बेहद महत्व देती हैं.

Share Now