सलमान खान की भांजी आयत की पहली झलक आई सामने, आयुष शर्मा ने शेयर की क्यूट फोटोज
अर्पिता और आयुष का पहले से एक बेटा आहिल है. जिसे सलमान बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में बहन के घर आई इस नन्ही परी को लेकर सलमान बेहद ही उत्साहित है.
सलमान खान (Salman Khan) के लिए इस बार का जन्मदिन (Birthday) बेहद ही खास रहा. क्योंकि इस खास दिन उनकी छोटी बहन अर्पिता (Arpita Sharma) ने बेटी को जन्म दिया. खान परिवार के लिए ये मौका बेहद ही स्पेशल था. ऐसे में 27 दिसंबर की तारीख अब इस पारिवार के लिए अब और भी अहम हो चुकी है. अब अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने घर आई इस नन्ही परी से दुनिया को भी रुबरु करवाया है. आयुष ने एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने अपने बच्चे को दुनिया में लाने का दिन पहले ही तय कर लिया था. वो 27 दिसंबर की तारीख को परिवार के लिए और भी स्पेशल बनाना चाहती थी. इसलिए C सेक्शन के जरिए अपनी बेटी आयत को इसी तारीख को जन्म दिया.
आयुष ने बेटी और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इस खूबसूरत दुनिया में में तुम्हारा स्वागत है आयत. तुमने हमारी लाइफ में बहुत खुशियां लाई है.
आयुष ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की. उसपर तमाम लोगों ने बधाई और विशेष देने शुरू कर दिए. अर्पिता और आयुष का पहले से एक बेटा आहिल है. जिसे सलमान बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में बहन के घर आई इस नन्ही परी को लेकर सलमान बेहद ही उत्साहित है. बिग बॉस में भी सलमान अपनी ये खुशी जाहिर की. जहां उन्होंने घर वालों को बताया कि वो भी आज शो में नहीं आना चाहते थे. लेकिन काम के चलते आना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

