सलमान खान इस मराठी फिल्म का बना रहे हैं रीमेक, जीजा आयुष शर्मा निभाएंगे गैंगस्टर का रोल
सलमान खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो अपनी ईद रिलीज 'राधे' के अलावा एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म में वो जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगे. अब इस प्रोजेक्ट को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिराज मिनावाला निर्देशित ये फिल्म असल में मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' (2018) की हिंदी रीमेक है.
सलमान खान (Salman Khan) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो अपनी ईद रिलीज 'राधे' (Radhe) के अलावा एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म में वो जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के साथ नजर आएंगे. अब इस प्रोजेक्ट को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) निर्देशित ये फिल्म असल में 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' (Mulshi Pattern) की हिंदी रीमेक है.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस अनटाइटल्ड फिल्म में लीड रोल में नजर नहीं आएंगे लेकिन एक स्ट्रॉन्ग सपोर्टिंग रोल में दिखेंगे. इसी के साथ इस फिल्म में आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: सलमान खान निभाएंगे सिख पुलिस वाले का किरदार, जीजा आयुष शर्मा संग इस फिल्म में आएंगे नजर
रिपोर्ट में एक सूत्र का हवाले से बताया गया, "मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की शानदार सफलता के बाद निर्देशक प्रवीन तर्डे ने सलमान खान और अरबाज खान के लिए इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस फिल्म में किसानों से जुड़ी कहानी सलमान और अरबाज, दोनों को ही पसंद आई थी. इसी के चलते वो इस फिल्म की हिंदी रीमेक बनना चाहते थे और हाल ही में उन्होंने इसके लिए राइट्स भी ले लिए हैं. लेकिन इस बार इस फिल्म के निर्देशन की कमान प्रवीन तर्डे को नहीं बल्कि बल्कि अभिराज मिनावाला को दी गई है.
देखें मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' का ट्रेलर:
फिल्म में सलमान उपेंद्र के किरदार को निभाते नजर आएंगे वहीं आयुष गैंग लीडर का रोल निभाएंगे. फिल्म के लिए सलमान को 15-20 दिन शूट करना होगा. राधे का काम पूरा करने के बाद सलमान अपने मीट एंड ग्रीट टूर के लिए अमेरिका और कनाडा जाएंगे. सलमान की ये अनटाइटल्ड उत्तर भारत में बेस्ड होगी.
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि महेश मांजरेकर जो सलमान के करीबी हैं वो इस फिल्म में नजर आ सकते हैं. कहानी के अनुसार, सलमान चाय बेचनेवाली एक खूबसूरत लड़की से प्रेम करेंगे और उस लड़की के पिता का रोल महेश निभाएंगे. इसी के साथ सई मांजरेकर इस फिल्म में आयुष शर्मा की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आ सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

