फिल्म 'दबंग 3' का टाइटल सॉन्ग हुआ लीक, सलमान खान जमकर कर रहे हैं डांस, देखें वीडियो
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग-3' (Dabangg-3) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhudeva) कर रहे हैं. फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग-3' (Dabangg-3) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhudeva) कर रहे हैं. फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सलमान खान फिल्म के टाइटल ट्रैक पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महेश्वर के घाट पर फिल्म की शूटिंग चल रही है. शूटिंग देखने के लिए रोज लोगों की भीड़ उमड़ रही है.
गाने के बोल कुछ इस प्रकार है - चारों दिशा में शोर है, मेरी अपनी मौज है, मेरी अपनी धारा है, मैं आजाद परिंदा हूं, मैं अपने रब का बंदा हूं, मैं हूं दबंग-दबंग, मैं हूं हुड़ दबंग-दबंग. वीडियो में सलमान खान स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लू जीन्स और ब्लू शर्ट पहन रखी हैं. साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले
आपको बता दें कि यह फिल्म 'दबंग' सीरीज का तीसरा पार्ट है. जहां पहला पार्ट साल 2010 में आया थ, वहीं 'दबंग 2' साल 2012 में रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में थे. अब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर भाईजान का दबंग अवतार देखने को मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

