बॉलीवुड

सलमान खान फैन्स को देंगे ईद का तोहफा, फिल्म 'भारत' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

पिछले कुछ सालों से ईद के अवसर पर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ही बड़े पर्दे पर रिलीज होती है. इस बार भी भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

सलमान खान फैन्स को देंगे ईद का तोहफा, फिल्म 'भारत' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
फिल्म 'भारत' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

पिछले कुछ सालों से ईद के अवसर पर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ही बड़े पर्दे पर रिलीज होती है. इस बार भी भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अब फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है. फैन्स 5 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक 'भारत' पहले दिन 40 से 45 करोड़ की कमाई कर सकती है.

साल 2014 से लेकर 2018 तक ईद के मौके पर हर बार भाईजान की फिल्म ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. इस सूची में 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'ट्यूबलाइट' और 'रेस-3' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई पर:-

किक- 26.40 करोड़

बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़

सुल्तान- 36 करोड़

ट्यूबलाइट- 21 करोड़

रेस 3- 29. 17 करोड़

यह भी पढ़ें:- आमिर खान की राह पर नहीं चलेंगे सलमान खान, फिल्म 'भारत' को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

'भारत' की बात करें तो यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड तो माय फादर' की रीमेक है. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में है. फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).