बॉलीवुड

Tiger 3 के सेट सलमान खान की बेहद धांसू फोटो आई सामने, भतीजे निर्वान संग दिखाया टशन

सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे हैं. जिसके लिए वो रूस पहुंचे हैं. इस ट्रिप पर सलमान संग उनके भतीजे निर्वान खान भी मौजूद है. ऐसे में सलमान ने निर्वान के साथ एक फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में दोनों का दम देखने को मिल रहा है.

Tiger 3 के सेट सलमान खान की बेहद धांसू फोटो आई सामने, भतीजे निर्वान संग दिखाया टशन
सलमान खान और निर्वान खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) भले ही 50 पार कर चुके हैं लेकिन फैंस के बीच उनकी पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है. आज भी फैंस उनकी एक झलक के लिए घंटों इंतजार करते हैं. तो वहीं सलमान खान भी फैंस की इस डिमांड का पूरा ख्याल रखते हैं. ऐसे में सलमान खान ने एक बार सोशल मीडिया पर बेहद ही धांसू फोटो शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी उनका दीवाना बन जाए. दरअसल सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे हैं. जिसके लिए वो रूस पहुंचे हैं. इस ट्रिप पर सलमान संग उनके भतीजे निर्वान खान भी मौजूद है. ऐसे में सलमान ने निर्वान के साथ एक फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में दोनों का दम देखने को मिल रहा है.

दरअसल निर्वान खान भी फिल्म मेकिंग का गुण सीख रहे हैं. ऐसे में वो सलमान खान के साथ टाइगर 3 के सेट पर पहुंचे हैं. जहां से अब सलमान खान ने ये दमदार फोटो शेयर की है. इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा चाचा- भतीजा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आने जा रहीं हैं. दोनों ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के विदेशी दौरे के लिए रवाना हुए हैं. जहां ये सभी रूस, टर्की सहित कई देशों में शूटिंग करने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान मुंबई आ जाएंगे और बिग बॉस 15 की शूटिंग शुरू कर देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).