Salman Khan को Radhe की रिलीज से पहले सताया पायरेसी का डर, Video शेयर कर फैंस से मांगा ये कमिटमेंट
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' कल यानी 13 मई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को थिएटर्स समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे जीप्लेक्स और जी5 पर 'पे पर व्यूज' के अनुसार रिलीज किया जाएगा. लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान और इसकी टीम को भी पायरेसी का डर सताता दिखाई दे रहा है.
Salman Khan Says No To Piracy before Radhe's Release: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' कल यानी 13 मई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को थिएटर्स समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे जीप्लेक्स और जी5 पर 'पे पर व्यूज' के अनुसार रिलीज किया जाएगा. लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान और इसकी टीम को भी पायरेसी का डर सताता दिखाई दे रहा है. सलमान ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपने दर्शकों से एक कमिटमेंट मांगा है.
सलमान खान ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को अवैध तरीके से पायरेसी वेबसाइट्स पर न देखकर इसका सही शुल्क अदा करके मान्य जगहों से देखें. सलमान ने वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, "एक फिल्म बनाने में बहुत लोग बहुत मेहनत करते हैं और हमें बहुत दुख होता है जब कुछ लोग पायरेसी करके फिल्में देखते हैं. आप सबसे एक कमिटमेंट मांगता हूं कि फिल्म्स एन्जॉय करें सही प्लेटफॉर्म्स पर. तो इस ईद होगा ऑडियंस का कमिटमेंट. नो पायरेसी इन एंटरटेनमेंट."
ये भी पढ़ें: 'Radhe' Release करके बड़ा रिस्क ले रहे Salman Khan, अपने फैसले पर दिया ये बयान
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अब तक कई बड़ी फिल्में अपनी रिलीज के कुछ ही घंटों में ऑनलाइन लीक हो चुकी है. ऐसे में सलमान ने अपने चाहनेवालों से गुजारिश की और कहा कि पायरेसी को बढ़ावा न दें. आपको बता दें कि फिल्म 'राधे' में सलमान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

