बॉलीवुड

सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, कहा- बच्चे तो चाहिए मगर...

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कहा जा रहा था कि वह जल्द ही सरोगेसी के जरिए पिता बनना चाहते हैं. इन दिनों भाईजान अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को प्रमोट करने में बिजी है.

सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, कहा- बच्चे तो चाहिए मगर...
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कहा जा रहा था कि वह जल्द ही सरोगेसी के जरिए पिता बनना चाहते हैं. इन दिनों भाईजान अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) को प्रमोट करने में बिजी है. प्रमोशन्स के दौरान उन्होंने इस बारे में भी बात की. सलमान ने बताया कि वह पिता तो बनना चाहते हैं मगर इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रख दी. मुंबई मिरर से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि, "मैं बच्चे चाहता हूं लेकिन उनके साथ मां की भी एंट्री होगी. मुझे मां नहीं चाहिए मगर बच्चों को उनकी जरूरत होगी."

इसके आगे सलमान ने कहा कि, "मेरे पास बहुत से लोग हैं जो बच्चों की देखभाल कर सकते हैं और ऐसे में किसी को परेशानी भी नहीं होगी." हालांकि, सरोगेसी को लेकर सलमान खान ने कुछ नहीं कहा. बता दें कि सलमान खान को बच्चों से काफी लगाव है. वह अक्सर अपने भांजे आहिल के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं. उनके और आहिल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

My life in one frame😍 My brother & My son. Thank you god for the choicest blessing 🙏

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

यह भी पढ़ें:- इंटरनेट पर छाया सलमान खान का चुलबुल पांडे अवतार, 'दबंग 3' के सेट से सामने आई ये दमदार फोटो

'भारत' की बात करें तो फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में है. साथ ही इस फिल्म में तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ को भी देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).