बॉलीवुड

सलमान खान और रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़ंत, इन दो फिल्मों का हो सकता है क्लैश

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) इस साल ईद के अवसर पर रिलीज हो सकती है. वैसे 'भारत' के अलावा भाईजान की एक और फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

सलमान खान और रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़ंत, इन दो फिल्मों का हो सकता है क्लैश
सलमान खान और रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) इस साल ईद के अवसर पर रिलीज हो सकती है. वैसे 'भारत' के अलावा भाईजान की एक और फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है. यहां पर हम 'दबंग 3' (Dabangg 3) की बात कर रहे हैं. बता दें कि दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में सलमान के फैन्स 'दबंग 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की माने तो 'दबंग 3' इसी साल क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

डीएनए की एक खबर के अनुसार सलमान खान पहले अपनी फिल्म 'किक 2' (Kick 2) को क्रिसमस पर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहते थे लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम होना अभी बाकी है. इसलिए सलमान चाहते हैं कि 'दबंग 3' क्रिसमस पर रिलीज हो. भारत की शूटिंग के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार 'दबंग 3' की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है.

यह भी पढ़ें:-  अरबाज खान ने 'दबंग 3' पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा

वैसे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) भी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने जा रही है. अयान मुख़र्जी (Ayan Mukherjee) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मौनी रॉय (Mouni Roy) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अहम भूमिका में हैं. अब अगर सलमान खान की 'दबंग 3' भी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होती है तो इसका क्लैश रणबीर कपूर की फिल्म के साथ होगा. यह साल की सबसे बड़ी भिड़ंत साबित हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).