Salman Khan को घर के अन्दर ये एक्टर देता है गालियां, दबंग ने खुद किया खुलासा
इस प्रोमो में सलमान और अरबाज खुद को लेकर कई खुलासे कर रहें हैं. सलमान खान ने इस दौरान अरबाज खान के साथ बांड के बारे में कई बातें कही. सलमान ने बताया कि उनके और अरबाज के बीच में सिर्फ डेढ़ साल फर्क है और दोनों के बीच घर में जमकर लड़ाई और बहस होती है.
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने गुस्से के लिए हर तरफ चर्चा में रहते हैं. फिर चाहे रील लाइफ हो या रियल लाइफ सलमान खान का ये अवतार कई बार देखने को मिलते रहता है. ऐसे में सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. दबंग ने बताया कि उनके घर में एक ऐसा एक्टर है जो उन्हें खूब गालियां देता है सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन ये बात खुद सलमान ने कही है. दरअसल सलमान खान अपने भाई अरबाज के नए शो पिंच के नए अगले सीजन में बतौर गेस्ट नजर आने जा रहे हैं. जिसका प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है.
इस प्रोमो में सलमान और अरबाज खुद को लेकर कई खुलासे कर रहें हैं. सलमान खान ने इस दौरान अरबाज खान के साथ बांड के बारे में कई बातें कही. सलमान ने बताया कि उनके और अरबाज के बीच में सिर्फ डेढ़ साल फर्क है और दोनों के बीच घर में जमकर लड़ाई और बहस होती है. इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को खूब गालियां भी देते हैं. लेकिन सलमान ने बताया कि अरबाज उन्हें ज्यादा गालियां देते हैं.
आपको बता दे कि सलमान खान अपने परिवार के काफी करीबी हैं. परिवार के सदस्यों के साथ उनका बांड कई बार देखने को मिलता रहता है. यही कारण है कि अरबाज के शो में उन्होंने अपने अरबाज के रिश्ते पर खुलकर बातें की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

