Salman Khan Postpones 'The Bollywood Big One': सलमान खान ने 'द बॉलीवुड बिग वन' यूके टूर पोस्टपोन किया, कश्मीर घटना के बाद लिया फैसला
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित 'द बॉलीवुड बिग वन' यूके टूर को स्थगित करने का ऐलान किया है. यह फैसला कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है.
Salman Khan Postpones 'The Bollywood Big One': बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित 'द बॉलीवुड बिग वन' यूके टूर को स्थगित करने का ऐलान किया है. यह फैसला कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है. सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा गया, "कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को देखते हुए, भारी मन से हमने 'द बॉलीवुड बिग वन' के शो, जो 4 मई को मैनचेस्टर और 5 मई को लंदन में होने वाले थे, को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया है. हम समझते हैं कि हमारे फैंस इन परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस शोक के समय में रुकना ही उचित है. हम हुई किसी भी असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं और आपके समर्थन व समझदारी की सराहना करते हैं.
सलमान ने आगे लिखा, जल्द ही शो की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. सलमान खान के इस टूर में उनके साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), वरुण धवन (Varun Dhawan), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), दिशा पटानी (Disha Patani), कृति सेनन (Kriti Sanon), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे कलाकार भी परफॉर्म करने वाले थे.
सलमान खान ने पोस्टपोन किया 'द बॉलीवुड बिग वन' :
सलमान खान के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर प्रशंसा हो रही है. फैंस ने उनके इस संवेदनशील कदम की सराहना की है. अब सभी को 'द बॉलीवुड बिग वन' के नए शेड्यूल का इंतजार है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए जिसको दर्शको की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली.