सलमान खान ने की चौकों-छक्कों की बरसात, वीडियो में देखें भाईजान की क्रिकेट स्किल्स
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को देखा जाएगा
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को देखा जाएगा. फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान क्रिकेट (Cricket) खेलते हुए नजर आएं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में भाईजान बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. वह जमकर चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं.
सलमान खान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "भारत खेलेगा. ऑन लोकेशन स्टोरीज." वैसे भाईजान की क्रिकेट स्किल्स देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले
आपको बता दें कि 'भारत' साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. सलमान और कैटरीना के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर को भी देखा जाएगा. पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थी पर अंतिम समय पर उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

