Happy Birthday Salman Khan: 'राधे' की रिलीज का कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाए सलमान खान, अब फिल्म को लेकर दिया ये बड़ा बयान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान आज 55 साल के हो चले हैं. उनेक जन्मदिन पर मौके उनके सैकड़ों फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं.
Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान आज 55 साल के हो चले हैं. उनेक जन्मदिन पर मौके उनके सैकड़ों फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. सलमान समेत सभी के लिए साल 2020 काफी उतर-चढ़ाव वाला रहा है. इस सलमान उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) ईद पर रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते वो फैंस से किया हुआ अपना ये कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाए थे. ऐसे में अब दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट की घोषणा की राह तक रहे हैं.
सलमान ने बीती रात अपने पनवेल फार्महाउस पर मीडिया संग केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. एक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं किया है. उस दौरान उनसे उनकी फिल्म 'राधे' की रिलीज को लेकर सवाल किया गया. इसपर सलमान ने कहा,"अब राधे जब रिलीज होगी तब होगी, पहले ये स्थिति ठीक हो जाए और सब वापस से थिएटर्स जाना शुरू कर दें. सबके पास इतने पैसे हो कि वो एंटरटेनमेंट पर खर्च करें फिर जब हमारी फिल्म को रिलीज होना होगा वो तो होगी. पिछले ईद का कमिटमेंट था अब अगली ईद का कमिटमेंट दे देंगे बहुत ही जल्दी. इस ईद पर रिलीज होगी नहीं तो फिर देखेंगे जब भी रिलीज होगी."
View this post on Instagram
सलमान ने कहा कि उनके लिए इस समय लोगों की सुरक्षा ज्यादा जरुरी है. इस विषय पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिलहाल ये महतवपूर्ण नहीं है. जरुरी ये है कि जो भी लोग राधे देखने थिएटर में जाएं वो सुरक्षित रहें और अगर इस वजह से किसी का देहांत हो जाता है या कोई बेमार पड़ जाता है तो ये उनके और हमारे लिए अच्छा नहीं है. हम ये देखेंगे कि हर चीज बेहतर ढंग से प्लान करके करें."
बात करें फिल्म 'राधे' की तो इसमें वो दिशा पटानी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इसका निर्माण सलमान अपने भाई सोहेल खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री संग मिलकर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

