Salman Khan Ganpati Aarti: भाई सोहेल खान के घर गणपति आरती में शामिल हुए सलमान खान, बहन अर्पिता खान भी रहीं मौजूद (Watch Video)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान भगवान गणेश की आरती उतार रहे हैं. आरती के दौरान जब थाल को घुमाने की दिशा में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी, तब उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने उन्हें सही विधि और दिशा का संकेत दिया. अर्पिता के बताने पर सलमान खान ने तुरंत सही तरीके से आरती पूरी की.

Salman Khan

Salman Khan Ganpati Aarti:  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति बाप्पा की पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस आयोजन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भी नजर आ रही हैं.

पूजा के दौरान बहन अर्पिता ने किया मार्गदर्शन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान भगवान गणेश की आरती उतार रहे हैं. आरती के दौरान जब थाल को घुमाने की दिशा में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी, तब उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने उन्हें सही विधि और दिशा का संकेत दिया. अर्पिता के बताने पर सलमान खान ने तुरंत सही तरीके से आरती पूरी की.

सोहेल खान के घर गणपति आरती में शामिल हुए सलमान

खान परिवार में हर साल सजता है गणपति दरबार

खान परिवार में हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. सोहेल खान के घर आयोजित इस पूजा समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड जगत की कई अन्य हस्तियों और करीबियों ने भी शिरकत की. सलमान खान इस अवसर पर बेहद साधारण पोशाक में पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने भाई-बहन के बीच के इस तालमेल की सराहना की है, वहीं कई प्रशंसक खान परिवार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति निष्ठा की तारीफ कर रहे हैं.

Share Now