बॉलीवुड

Lockdown: सलमान खान ने फार्महाउस पर अपने घोड़े के साथ किया ब्रेकफास्ट, Video देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान भी अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं. सलमान यहां अपने फ्री टाइम को तरह तरह से इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

Lockdown: सलमान खान ने फार्महाउस पर अपने घोड़े के साथ किया ब्रेकफास्ट, Video देखकर रह जाएंगे हैरान
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Lockdown in India: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन के आदेश के बाद बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटी अपने घर पर मौजूद हैं. बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) भी अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस (Panvel Farmhouse) पर रह रहे हैं. सलमान यहां अपने फ्री टाइम को तरह तरह से इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वह फार्महाउस पर अपने घोड़े को घास खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि सलमान यहां अपने घोड़े को घास तो खिला रहे हैं और साथ ही खुद भी खाते हुए दिख रहे हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19: सलमान खान और शाहरुख खान के बाद आमिर खान ने भी PM Cares Fund में किया दान!

 

View this post on Instagram

 

Breakfast with my love...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "ब्रेकफास्ट विद माय लव." सलमान का यह वीडियो देखकर फैंस भी सरप्राइज्ड रह गए हैं और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने शेयर की मुंबई की सूनसान सड़कों की फोटो, लोगों से इस बात के लिए कहा धन्यवाद

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर मुंबई की सुनसान सड़कों की फोटो शेयर करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया था कि लोगों ने मिलकर लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना वायरस को रोकने में अपना योगदान दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).