बॉलीवुड

Salman Khan ने KRK के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस, फिल्म 'Radhe' का दिया था ऐसा रिव्यू

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक्टर कमाल राशिद खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया है. फिल्म 'राधे' को लेकर केआरके ने रिव्यू दिया था जिसमें उन्होंने सलमान के लिए कई सारे कटाक्षभरे शब्दों का प्रयोग किया था.

Salman Khan ने KRK के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस, फिल्म 'Radhe' का दिया था ऐसा रिव्यू
सलमान खान और केआरके (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक्टर कमाल राशिद खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया है. फिल्म 'राधे' को लेकर केआरके ने रिव्यू दिया था जिसमें उन्होंने सलमान के लिए कई सारे कटाक्षभरे शब्दों का प्रयोग किया था. इस बात से नाराज सलमान ने अब उन्हें कोर्ट में घसीटा है. इस मामले में सलमान की लीगल टीम ने केआरके को एक लीगल नोटिस भेजा है.

केआरके ने अपने ऊपर की गई मानहानि केस की पुष्टि करते हुए ट्वीट कर जानकारी दी है. एक्टर ने लिखा, "सलमान खान ने फिल्म राधे के रिव्यू को लेकर मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है." अपने अगले ट्वीट में कमाल ने लिखा, "मैंने कई बार कहा कि मैं किसी भी निर्माता या एक्टर की फिल्म का तब नहीं करता जब वो खुद मुझे ऐसा करने से मना कर देता है. सलमान ने फिल्म 'राधे' के मेरे रिव्यू को लेकर मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. इसलिए अब मैं उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा. मेर आखिरी वीडियो आज रिलीज होगा."

ये भी पढ़ें: Salman Khan की लाख गुजारिश के बावजूद ‘Radhe’ को 50 रूपए में बेच रहा था शख्स, दर्ज कराई गई FIR

नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम इस मामले को लेकर मुंबई की सिटी सिविल कोर्ट के एडिशनल सेशन्स जज के पास तत्काल सुनवाई के किये गुरुवार को पहल करेगी. गौरतलब है कि सलमान इस बार अपनी फिल्म को सुरक्षित करने के लिए हर तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. हाल ही में 'राधे' को रिलीज करने वाले जी एंटरप्राइज ने इसकी पायरेसी को लेकर कानूनी कार्रवाई की पहल की थी. अब सलमान ने भी फिल्म की नेगेटिव पब्लिसिटी को रोकने के लिए केआरके को आड़े हाथ लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).