बॉलीवुड

फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी को लेकर सलमान खान ने दिया ये बड़ा बयान

सलमान खान (Salman Khan) की ज्यादातर फिल्मों को फैमिली एंटरटेनर्स में गिना जाता है. लोग परिवार सहित भाईजान की फिल्में देखने जाते हैं और बेहद एन्जॉय भी करते हैं. ऐसा देखा गया है कि सलमान की फिल्मों में किसिंग सीन्स नहीं होते हैं

फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी को लेकर सलमान खान ने दिया ये बड़ा बयान
सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

सलमान खान (Salman Khan) की ज्यादातर फिल्मों को फैमिली एंटरटेनर्स में गिना जाता है. लोग परिवार सहित भाईजान की फिल्में देखने जाते हैं और बेहद एन्जॉय भी करते हैं. ऐसा देखा गया है कि सलमान की फिल्मों में किसिंग सीन्स नहीं होते हैं. इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि वो फिल्मों में किसिंग (Kissing) और न्यूडिटी (Nudity) के लिए नहीं हैं. डीएनए से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि, "जब भी किसी फिल्म में कोई किसिंग सीन आता है, तब हम सबको अजीब लगता है. लोग इसे अलग तरह से देख सकते हैं मगर मेरा फोकस हमेशा क्लीन सिनेमा की तरफ रहेगा."

सलमान ने आगे कहा कि, "मेरी इच्छा है कि सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले ऐसी फिल्में हो जिनमें नॉटीनेस, एक्शन और रोमांस हो. अगर किसी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलता है तो वो सिर्फ एक्शन की वजह से होगा. मैं फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी के लिए नहीं हूं."

 

View this post on Instagram

 

This is how I am preparing for Bigg Boss season 12 #BB12

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

यह भी पढ़ें:- सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' का कर रहे हैं इंतजार, तो इस खबर को पढ़ना न भूलें

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू , जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. अली अब्बाज जफर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).