सोनम के रिसेप्शन में करण-अर्जुन ने किया धमाल, पापा अनिल कपूर संग डांस फ्लोर पर लगाई आग
मंगलवार रात को सोनम कपूर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के द लीला होटल में रखा गया था. सोनम की शादी के रिसेप्शन में इन सितारों को जश्न में डूबा देखा गया
8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. मुंबई में सिख रीति-रिवाज से उनकी शादी संपन्न हुई. मंगलवार रात को ही सोनम कपूर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन भी मुंबई के द लीला होटल में रखा गया था. इस जश्न के मौके पर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारें शरीक हुए.
सोनम की शादी के रिसेप्शन में इन सितारों को जश्न में डूबा देखा गया. बहुत से स्टार्स फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए. रिसेप्शन के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ नाचते हुए देखा जा सकता है. वैसे तो इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ कम ही देखा जाता है पर यहां दोनों ने जमकर डांस किया.
वीडियो में शाहरुख और सलमान फिल्म 'जुड़वा' के गाने 'चलती है क्या 9 से 12' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. सिर्फ सलमान के गाने पर ही नहीं बल्कि शाहरुख की फिल्म 'रईस' के गाने 'लैला मैं लैला' पर भी इन दोनों को ठुमके लगाते हुए देखा गया. एक और वीडियो में ये दोनों अपनी फिल्म 'करण-अर्जुन' के गाने ' ये बंधन तो प्यार का बंधन है' को गुनगुनाते नजर आए. इन दोनों के साथ सोनम के पिता अनिल कपूर भी डांस करते हुए नजर आए. अगर आप इन दोनों में से किसी के फैन है तो आपको ये वीडियो जरुर पसंद आएंगे.
When the most energetic actor-singer duo come together, #Dhingana happens! 🔥@iamsrk @MikaSingh
SRK dancing to Laila with @BeingSalmanKhan@AnilKapoor !#SonamAnandReception pic.twitter.com/9JoQssZZpG
— SRK Universe (@SRKUniverse) May 8, 2018
Sheer madness at the #SonamAnandReception as SRK, @BeingSalmanKhan, @sonamakapoor, @RanveerOfficial and @anilkapoor dances to an old classic - Aye Ji O Ji Lo Ji Suno Ji. pic.twitter.com/AofqUvMvwH— SRK Universe (@SRKUniverse) May 8, 2018
रिसेप्शन में सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक परफेक्ट कपल लग रहे थे. हम इन दोनों के शुभ और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2018 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

