सलमान-शाहरुख का पुराना वीडियो देखकर आपका भी दिल हो जाएगा खुश, मिलकर गाया 80s का मशहूर गाना
सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं.
सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और सलमान खान 80 के दशक का मशहूर गाना 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया' गा रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म' सत्ते पे सत्ता' का गाना है. यह वीडियो एक पार्टी का लग रहा है. सलमान और शाहरुख को इस वीडियो में देखकर आपको भी फिल्म 'करण-अर्जुन' की याद आ जाएगी.
शाहरुख और सलमान का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. हर कोई इस वीडियो के बारे में चर्चा कर रहा है. आप भी देखिए सलमान और शाहरुख का यह मजेदार वीडियो:-
यह भी पढ़ें:- कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलने पहुंचे सलमान खान, किया ऐसा काम, वायरल हुआ वीडियो
आपको बता दें कि किंग खान और दबंग खान के लिए साल 2018 ज्यादा खास नहीं रहा. सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही. ईद पर रिलीज होने के बावजूद 'रेस-3' ज्यादा कमाई करने में नाकामयाब हुई. साल के अंत में शाहरुख की फिल्म 'जीरो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई. किंग खान की इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिक्स्ड रिव्यूज मिले. नतीजन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

