बॉलीवुड

सलमान खान की भांजे संग मस्ती, नाना सलीम खान ने आहिल शर्मा को कराई पीठ पर सवारी, देखें वीडियो

सलमान खान (Salman Khan) अपने भांजे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) के काफी करीब है. आहिल के साथ उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

सलमान खान की भांजे संग मस्ती, नाना सलीम खान ने आहिल शर्मा को कराई पीठ पर सवारी, देखें वीडियो
सलमान खान, सलीम खान और आहिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) अपने भांजे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) के काफी करीब है. आहिल के साथ उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. रविवार को सलमान की बहन अर्पिता खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) आहिल शर्मा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. सलीम खान आहिल को अपनी पीठ पर सवारी करा रहे हैं और सलमान खान ने आहिल को पकड़ा हुआ है.

अर्पिता खान (Arpita Khan) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "संडे-फनडे! फैमिली टाइम...नाना और मामू का प्यार." सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले भी अर्पिता खान ने इसी तरह का एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में सलीम खान को कहते हुए देखा जा सकता था कि, "तुझे शर्म नहीं आती, नाना की पीठ में बैठकर किधर जाने का है?"

 

View this post on Instagram

 

Sunday - Funday ! Family Time 😘 Nana & Mamu Loving @beingsalmankhan

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

यह भी पढ़ें:-  सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे सितारों को भी देखा जाएगा. हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था. टीजर ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).