सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म Tiger 3 की शूटिंग मुंबई से होगी शुरू, जून में जाएंगे यूरोप- Report
खबर के मुताबिक इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा. फिल्म का पहला शेड्यूल मार्च महीने में यशराज स्टूडियो में शूट किया जाएगा. जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ 1 महीने तक लगातार शूटिंग करेंगे.
साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म एक था टाइगर (Ek Tha Tiger) सुपर हिट साबित हुई थी. फिल्म में सलमान और कैटरीना जासूस के किरदार में दिखाई दिए थे. जिसके 5 साल के बाद एक बार फिर सलमान और कैटरीना की नई फिल्म आई. जिसका नाम था टाइगर जिंदा है. इस फिल्म को भी दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला और यह सब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. ऐसे में यशराज फिल्म्स इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रहा है टाइगर 3. फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी.
पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा. फिल्म का पहला शेड्यूल मार्च महीने में यशराज स्टूडियो में शूट किया जाएगा. जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ 1 महीने तक लगातार शूटिंग करेंगे. जबकि अप्रैल में सलमान ब्रेक लेकर अपनी रिलीज को तैयार फिल्म राधे को प्रमोट करने में जुट जाएंगे. जो ईद पर रिलीज होने वाली है.
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई शेड्यूल के बाद पूरी टीम यूरोप में शूटिंग के लिए जाएगी. जिसके लिए पहले ही रेकी की जा चुकी है. हालांकि अभी वहां कोरोना के मामले काफी हैं. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जून तक हालात अब से बेहतर होंगे. इस फिल्म को पहले इसी साल रिलीज करने की तैयारी चल रही थी. लेकिन अब मेकर्स इसे अगले साल यानी 2022 के ईद पर रिलीज करना चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

