बॉलीवुड

भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर पहुंचे सलमान खान और कैटरीना कैफ, जानें वजह

सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर पहुंचे सलमान खान और कैटरीना कैफ, जानें वजह
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है. इस फोटो में सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि यह तस्वीर सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक है. इससे पहले भी फिल्म 'भारत' के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब इस तस्वीर को देखकर इस फिल्म के लिए हमारी 'उत्सुकता' और भी बढ़ चुकी है.

एक नजर डालिये सलमान और कैटरीना की इस शानदार तस्वीर पर :-

 

View this post on Instagram

 

@bharat_thefilm @aliabbaszafar @katrinakaif @dishapatani @whosunilgrover @atulreellife

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: - शादी की खातिर प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'?

बता दें कि सलमान खान की पिछली फिल्म 'रेस-3' ने दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया था. ऐसे में बॉलीवुड के दबंग को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होगी. साथ ही दर्शक भी फिल्म 'भारत' का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).