बॉलीवुड

सलमान खान और आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह' इस हॉलीवुड फिल्म से होगी प्रेरित?

सलमान खान और आलिया भट्ट के फैन्स दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब है. फिल्म 'इंशाअल्लाह' में दोनों को साथ देखा जाएगा. संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. अब बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित हो सकती है

सलमान खान और आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह' इस हॉलीवुड फिल्म से होगी प्रेरित?
सलमान खान और आलिया भट्ट (Photo Credits: File Image)

सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैन्स दोनों को बड़े पर्दे पर  साथ देखने के लिए बेताब है. फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) में दोनों को साथ देखा जाएगा. संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. अब बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित हो सकती है. हम यहां पर साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रीटी वूमेन' की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में रिचर्ड गेरे और जूलिया रॉबर्ट्स अहम रोल में थे.

फिल्म 'प्रीटी वूमेन' में जूलिया ने एक यंग प्रॉस्टीट्यूट का रोल प्ले किया था. उनके किरदार को एक अमीर बिजनेसमैन से प्यार हो जाता है. अब देखना होगा कि क्या सलमान और आलिया की फिल्म की कहानी भी कुछ इसी तरह होती है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में होगी.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर सामने आई बड़ी खबर, इस दिन होगी रिलीज

आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग-3' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में है. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं. यह फिल्म 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. आलिया भट्ट की बात करें तो वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. अयान मुख़र्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में है. फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).