Sachiin Joshi Lashes Out at Fake News: झूठी खबरों को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं और एक्शन लेने से भी नहीं कतरा रहें हैं. ऐसे में अब अभिनेता सचिन जोशी को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. दरअसल एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर आई जानकारी के आधार पर कुछ मीडिया हाउस ने सचिन जोशी के गिरफ्तार होने की खबर चलाई थी. जिसे लेकर सचिन जोशी भड़के हुए हैं और उनपर कार्यवाही करने की बात कह रहें हैं.
दरअसल Bollywood Scuttlebutt नाम के इंस्टा पेज ने जानकारी दी कि सचिन जोशी को मुंबई एअरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था. वो दुबई से लौटे थे. जिसके बाद उन्हें मुंबई में अरेस्ट कर लिया गया था. लेकिन अब सचिन खुद ही सामने आकर इस खबर को फेक बताया है और इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही हैं. सचिन जोशी ने सोशल मीडिया पर उस खबर को चलाने वाले मीडिया हाउस पर एक्शन लेने की बात कही है.
The dog started barking with false news..!! https://t.co/qDXWXTpcxj
— Sachiin (@sachiinjoshi) October 13, 2020
Thanks for spreading false and baseless rumors now be prepared to face the repercussions @Spotboye
— Sachiin (@sachiinjoshi) October 13, 2020
सचिन जोशी आखिरी बार फिल्म अमावस में दिखाई दिए थे. जिसमे उनके साथ नरगिस फाखरी नजर आई थी. इसके अलावा वो वीरप्पन, नी जथागा नेनुदाली में भी दिखाई दे चुके हैं. आपको बता दे कि कल ही बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर्स की टीम ने 2 मीडिया चैनल पर एक्शन लेने की मांग की है.













QuickLY