बॉलीवुड

न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर भारत लौटे ऋषि कपूर ने मुस्कुराते हुए करवाया फोटो शूट, फोटोग्राफर को कहा शुक्रिया

न्यूयॉर्क से पिछले महीने ही कैंसर का सफल इलाज करवाकर भारत लौटे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने हाल ही में फोटो शूट करवाया है. जाने माने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने ऋषि का फोटोशूट किया है. अविनाश ने उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिनेता बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं.

न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर भारत लौटे ऋषि कपूर ने मुस्कुराते हुए करवाया फोटो शूट, फोटोग्राफर को कहा शुक्रिया
ऋषि कपूर (Photo Credits: Twitter)

न्यूयॉर्क से पिछले महीने ही कैंसर का सफल इलाज करवाकर भारत लौटे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने हाल ही में फोटो शूट करवाया है. जाने माने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर (Avinash Gowariker)  ने ऋषि का फोटोशूट किया है. अविनाश ने उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिनेता बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं.

अविनाश ने इमेज के कैप्शन में लिखा, "हैश टैग पोस्ट पैकअप शूट विद द लेजेंड ऋषि कपूर. एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं. शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा." ऋषि कपूर ने भी अपनी तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया.

यह भी पढ़ें : ऋषि कपूर लौटे मुंबई तो बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट, देखें फोटोज

ऋषि ने तस्वीर के साथ लिखा, "थैंक यू अविनाश, अपने सबसे ज्यादा तारीफ की. पैकअप के बाद लगभग दो महीने से बढ़ी दाढ़ी काट दी. आज रात (शनिवार) इटली के लिए रवाना हो रहा हूं, वापस आकर तुमसे मिलता हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).