बॉलीवुड

ऋषि कपूर के निधन को पूरे हुए 1 महीने, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने स्पेशल फोटो शेयर करके कही ये इमोशनल बात

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुए आज एक महीने पूरे हो चुके हैं. ऐसे में आज उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक बार फिर उन्हें याद करते हुए भावुक नजर आईं. रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने पिता ऋषि कपूर और मॉम नीतू सिंह समेत अपने पति और बेटी के साथ नजर आईं.

ऋषि कपूर के निधन को पूरे हुए 1 महीने, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने स्पेशल फोटो शेयर करके कही ये इमोशनल बात
रिद्धिमा कपूर साहनी और परिवार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन (Demise) हुए आज एक महीने पूरे हो चुके हैं. ऐसे में आज उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) एक बार फिर उन्हें याद करते हुए भावुक नजर आईं. रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने पिता ऋषि कपूर और मॉम नीतू सिंह (Neetu Singh) समेत अपने पति और बेटी के साथ नजर आईं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल छु लेने वाली कहावत लिखी है.

रिद्धिमा ने हिब्रू की एक कहावत लिखते हुए कहा, "दुख में ये मत कहो कि वो अब नहीं रहे बल्कि इस बात का शुक्र मनाओ कि वो थे."  इस फोटो में रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा साहनी (Samara Sahani) और पति भरत साहनी भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ऐसे रख रहे हैं मॉम नीतू सिंह का ख्याल, शेयर की ये फोटो

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली से 1400 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची मुंबई, देखें Photos

आपको बता दें कि रिद्धिमा अपने पति के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंच नहीं पाई थी. दिल्ली में रहने के चलते लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति में वो फ्लाइट नहीं ले पाईं. इसके बाद गृह मंत्रालय से इजाजत लेकर वो दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग के जरिए पहुंची. रिद्धिमा के साथ बेटी समारा भी मुंबई आई हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).