बॉलीवुड

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंचने के बाद हुई भावुक, पिता को याद करते हुए पोस्ट की ये फोटो

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर के निधन से उनका पूरा परिवार शोक में डूबा है. लॉकडाउन के चलते उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी समय पर उनके अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंच पाई. रिद्धिमा 2 मई की देर रात को मुंबई स्थित अपने घर पहुंची और अपनी मॉम नीतू सिंह समेत परिवारवालों से मुलाकत की.

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंचने के बाद हुई भावुक, पिता को याद करते हुए पोस्ट की ये फोटो
रिद्धिमा कपूर और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर के निधन से उनका पूरा परिवार शोक में डूबा है. लॉकडाउन के चलते उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी समय पर उनके अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंच पाई. रिद्धिमा 2 मई की देर रात को मुंबई स्थित अपने घर पहुंची और अपनी मॉम नीतू सिंह समेत परिवारवालों से मुलाकत की. रिद्धिमा अपनी बेटी समारा साहनी के साथ मुंबई आई हैं.

ऐसे में अब रिद्धिमा भी अपने परिवार के इस दुख में सहभागी होकर अपने पिता को याद कर रही हैं. रिद्धिमा उन पलों को याद कर रही हैं जब वो अपने पिता की छत्रछाया में थी और उनके साथ खुशी भरे पलों को बिताया था. ये भी पढ़ें: RIP Rishi Kapoor: रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मां नीतू कपूर से कहा- मैं मुंबई आ रही हूं

(Photo Credits: Instagram)

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर पापा ऋषि कपूर और परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मिस यू सो मच" ये भी पढ़ें:ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली से 1400 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची मुंबई, देखें Photos

गौरतलब है कि पिता के निधन के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, "पापा आपकी बहुत याद आएगी. मैं आपके फेस टाइम कॉल्स को मिस करूंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).