ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली से 1400 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची मुंबई, देखें Photos
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के परिवार के जरूरी सदस्य मौजूद थे लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में होने के चलते समय पर वहां नहीं पहुंच पाई. लॉकडाउन के चलते काफी मशक्कत के बाद रिद्धिमा समेत 5 सदस्यों को दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दी गई.
- Read in
- English
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन ने कपूर खानदान को पूरी तरह से ग़मगीन कर दिया है. अपने इस प्यार सदस्य को खोकर सभी दुखी हैं. 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित चंदनवाड़ी शमशान गृह (Chandanwadi Crematorium) में उनका अंतिम संस्कार किया गया. यहां ऋषि कपूर के परिवार के जरूरी सदस्य मौजूद थे लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) दिल्ली में होने के चलते समय पर वहां नहीं पहुंच पाई. लॉकडाउन के चलते काफी मशक्कत के बाद रिद्धिमा समेत 5 सदस्यों को दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दी गई.
ऐसे में बीती रात रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई तक पूरे 1400 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके मुंबई पहुंची हैं. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि ग्रे कलर की ड्रेस पहनी रिद्धिमा मुंबई आ चुकी हैं.


इसी के साथ उनके साथ उनकी बेटी समारा साहनी (Samara Sahni) भी मौजूद थी. रिद्धिमा के चेहरे पर पिता को खो देने का दुख भी साफ देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने के बाद रिद्धिमा ने गृह मंत्रालय से गुजारिश की थी कि एक प्राइवेट प्लेन के जरिए उन्हें मुंबई जाने की इजाजत दो जाए. लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई. लेकिन उन्हें सड़क मार्ग से जाने को छुट दे दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

