बॉलीवुड

आर्ट सेंटर और मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन करेंगी ऋचा चड्ढा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति समर्थन जताते हुए एक मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन करेंगी. मुंबई स्थित हमसफर ट्रस्ट एक समग्र एलजीबीटीक्यू आर्ट सेंटर और मेडिकल क्लीनिक की स्थापना कर रहा है

आर्ट सेंटर और मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन करेंगी ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति समर्थन जताते हुए एक मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन करेंगी. मुंबई स्थित हमसफर ट्रस्ट एक समग्र एलजीबीटीक्यू आर्ट सेंटर और मेडिकल क्लीनिक की स्थापना कर रहा है जिसका उद्घाटन ऋचा करेंगी. ऋचा इस समुदाय के लिए अपने समर्थन को लेकर मुखर रही हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि एक ऐसी जगह होगी जहां लोग डर के बिना आगे आ पाएंगे और मानसिक और शारीरिक मदद हासिल कर पाएंगे."

ऋचा ने कहा, "हमसफर ट्रस्ट इतने सालों से इस दिशा में काम कर रहा है और वह इन सामान्य समस्याओं को समझता है जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है. अब जबकि धारा 377 निरस्त कर दी गई है मुझे लगता है कि ऐसे और स्वास्थ्य केंद्र होने चाहिए."

यह भी पढ़ें: एडल्ट स्टार शकीला के रूप में नजर आईं ऋचा चड्ढा, सामने आया हॉट पोस्टर

बताया जा रहा है कि यह केंद्र एलजीबीटीक्यू लोगों के लिए एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी और समग्र चिकित्सीय सहायता प्रदान करने वाला भारत का पहला सामुदायिक केंद्र है. यह मुंबई डिस्ट्रिक्ट स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (District State Aid Control Society) और एफएचआई 360 के सहयोग से स्थापित किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).