बॉलीवुड

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput के निधन के 1 साल बाद पोस्ट की हैप्पी फोटो, स्माइल करते हुए कही ये बात

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत अब एक साल बाद इंस्टाग्राम पर अपनी हैप्पी फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में उन्होंने मुस्कुराते हुए एक मैसेज पोस्ट किया जिसपर लिखा था.

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput के निधन के 1 साल बाद पोस्ट की हैप्पी फोटो, स्माइल करते हुए कही ये बात
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Rhea Chakraborty Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिसे शायद ही देश में कोई न जानता हो. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद तमाम तरह की मुसीबतों से घिर चुकी रिया को लेकर मीडिया में काफी नकरात्मक खबरें पढ़ने और सुनने को मिली. हालांकि अभिनेत्री डटकर स्थिति का सामना करना कर रही हैं और अब उनकी लाइफ काफी हद तक पटरी पर लौटती नजर आ रही है.

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत अब एक साल बाद इंस्टाग्राम पर अपनी हैप्पी फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में उन्होंने मुस्कुराते हुए एक मैसेज पोस्ट किया जिसपर लिखा था, "राइज एंड शाइन." यकीन अपने अतीत को पीछे छोड़कर रिया अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने की राह पर चल पड़ी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये लेटेस्ट फोटो खूब वायरल हो रही है और फैंस का अटेंशन पा रही है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुईं Rhea Chakraborty, बरसी पर Photo पोस्ट कर लिखा- तुम्हारे बिना जिंदगी का कोई अर्थ नहीं

रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी कानूनी जांच के दायरे में आ गई. सिएक बाद सीबीआई, एनसीबी से लाकर प्रवर्तन निदेशालय तक, उन्हें कई सारे जांच एजेंसियों के सामने हाजिर होना पड़ा.

सितंबर में रिया को सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स में गिरफ्तार किया गया जिसके कुछ दिनों बाद वो जमानत पर रिहा हो गई. एक्टर की मौत को लेकर जांच अब भी जारी है और ऐसे में रिया भी इससे पूरी तरह से बरी नहीं हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).