बॉलीवुड

RCB vs MI: अनुष्का शर्मा ने बंगलौर की रोमांचक जीत के बाद बयान किया अपने दिल का हाल

हाल ही में अनुष्का शर्मा तब चर्चा में आ गई थी. जब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने विराट के प्रदर्शन पर अनुष्का का नाम लेते हुए चुटकी ली थी. जिससे अनुष्का काफी आहत हो गई थी.

RCB vs MI: अनुष्का शर्मा ने बंगलौर की रोमांचक जीत के बाद बयान किया अपने दिल का हाल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: @IPL)

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग में कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. दोनों के बीच हुए इस मैच का फैसला सुपरओवर में निकला. मुंबई की टीम ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर विराट की सेना के सामने महज आठ रन का लक्ष्य रखा. जिसे एबी डिविलियर्स और कोहली की जोड़ी ने आखिरी गेंद पर प्राप्त कर लिया. इस मुकाबले में सभी की धड़कने कई बार उपर नीचे हुई.

तो वहीं अनुष्का शर्मा ने भी इस जीत के बाद अपने दिल का हाल सोशल मीडिया पर बयान किया. अनुष्का ने इस मुकाबले की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि एक प्रेगेंट औरत के लिए ये मैच काफी रोमांचक था. जिसके बाद उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया.

अनुष्का शर्मा ने विराट की जीत के बाद जाहिर की ख़ुशी

आपको बता दे कि हाल ही में अनुष्का शर्मा तब चर्चा में आ गई थी. जब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने विराट के प्रदर्शन पर अनुष्का का नाम लेते हुए चुटकी ली थी. जिससे अनुष्का काफी आहत हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर सुनील गावस्कर के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

वैसे कुछ समय पहले ही विराट और अनुष्का ने अपने घर आने वाले नए मेहमान के बारे में सभी को जानकारी दी थी. दोनों एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर कर लोगों को इस बारे में बताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).