निमरत कौर नहीं बल्कि इस अभिनेत्री के साथ शादी करने वाले थे रवि शास्त्री

1991 में अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया. सैफ और अमृता को एक बेटा (इब्राहीम) और एक बेटी (सारा) हैं. सैफ ने फिर करीना कपूर से शादी कर ली.

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और अभिनेत्री निमरत कौर (Image Credit: Stock Photos)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने और निमरत कौर के अफैर की खबरों को खारिज कर दिया है. बता दें कि बीते दिनों मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही थी. ऐसा कहा जा रहा था कि कोच शास्त्री अपने से लगभग 20 साल की छोटी निमरत कौर को डेट कर रहे हैं. ऐसी भी खबरें आई थी की दोनों पिछले दो सालों से साथ थे और अपने रिश्तों को लेकर काफी सीरियस भी हैं. बहरहाल, रवि शास्त्री और निमरत कौर दोनों ने इस खबर को खारिज किया है. दोनों ने इसे अफवा करार दिया है.

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब शास्त्री का नाम किसी अभिनेत्री से जुड़ा है. खबरों की मानें तो 1986 में रवि शास्त्री का नाम अभिनेत्री अमृता सिंह से जुड़ा था. ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे मगर किसी वजह से ऐसा नहीं हो सका. बताया जाता है कि दोनों का अफेयर तब हुआ था जब शास्त्री अपने करियर के शिखर पर थे और अमृता सिंह बॉलीवुड में नाम कमा रहीं थी.

1991 में अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया. सैफ और अमृता को एक बेटा (इब्राहीम) और एक बेटी (सारा) हैं. सैफ ने फिर करीना कपूर से शादी कर ली.

रवि शास्त्री ने साल 1990 में ऋतू से शादी कर ली थी. कुछ सालों पहले रवि शास्त्री और ऋतू के रिश्तों में भी खटास आई और वें अलग हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें