रैपर यो यो हनी सिंह कमबैक वीडियो की तैयारी में जुटे
सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन ग्रोवर के साथ वर्ष 2014 में 'देसी कलाकार' म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर नजर आ चुके हनी सिंह ने अपने बायसेप्स दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की।
मुंबई। 'ब्लू आईज' और 'लव डोज' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके रैपर यो यो हनी सिंह ने कहा कि वह एक बड़े म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी की तैयारी में जुटे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन ग्रोवर के साथ वर्ष 2014 में 'देसी कलाकार' म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर नजर आ चुके हनी सिंह ने अपने बायसेप्स दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, "अपने कमबैक वीडियो के लिए मांसपेशियां बढ़ा रहा हूं। मैं एक बड़े वीडियो की शूटिंग कर रहा हूं, इसके लिए मेगा लुक की जरूरत है, कृपया अपना प्यार और समर्थन दें।"
रैपर (35) इन दिनों 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। ये गीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में हैं।
संबंधित खबरें
मुश्किल वक्त में साथ खड़े मासूमों पर राजपाल यादव का प्यार: 'गुल्लक' भेजने वाले बच्चों से करेंगे मुलाकात, बोले- 'सब मेरे अपने बच्चे हैं'
Shatak Movie Review: ‘शतक’ विचार और विरासत के सौ साल की विश्वसनीय सिनेमाई दास्तां
Rajpal Yadav Dance Video: जेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी के मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे राजपाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
M M Baig: दिग्गज फिल्ममेकर एम.एम. बेग का मुंबई में निधन, मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट 'बेबी गुड्डू' के पिता का घर में मिला शव
\