बॉलीवुड

Ranveer Weds Deepika: क्या इनविटेशन कार्ड न मिलने से खफा हैं अनिल कपूर?

6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इटली में दोनों की शादी होगी

Ranveer Weds Deepika: क्या इनविटेशन कार्ड न मिलने से खफा हैं अनिल कपूर?
अनिल कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Facebook and Yogen Shah)

6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इटली में दोनों की शादी होगी. बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. In.Com की खबर के अनुसार किसी भी बॉलीवुड स्टार को शादी के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर और उनके परिवार को भी शादी का इनविटेशन नहीं भेजा गया है. बता दें कि रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन है. रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर इस बात से खफा है कि परिवार का सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया.

कपूर परिवार के सदस्य इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं.पहले ऐसी खबरें आई थी कि सोनम कपूर को शादी के लिए इनवाइट किया गया है लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है. वैसे दीपिका और रणवीर ने इटली जाने से पहले शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, फराह खान और करण जौहर से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें:-  DeepVeer Wedding: क्या अपनी शादी में भी इसी तरह ठुमके लगाएंगे रणवीर सिंह? देखें Video

बता दें कि आज रणवीर और दीपिका की शादी कोंकणी रीति रिवाजों से होगी. कल दीपवीर सिंधी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. वैसे दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इस सूची में 'रामलीला','बाजी राव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. इन तीनों फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).