बॉलीवुड

Video : बाइक चलाती हुई महिलाओं के बीच कार पर सवार नजर आएं रणवीर सिंह, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

रविवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'सिम्बा' से जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है. 20 सेकंड के इस वीडियो में रणवीर एक कार पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

Video : बाइक चलाती हुई महिलाओं के बीच कार पर सवार नजर आएं रणवीर सिंह, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया (Photo Credits : Twitter)

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में वयस्त हैं. रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज पहले ही सामने आ चुके हैं. रविवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है. 20 सेकंड के इस वीडियो में रणवीर एक कार पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके आसपास काफी महिलाएं भी नजर आ रही हैं. इन महिलाओं को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है. कुछ महिलाएं रणवीर के साथ कार पर बैठी हुई भी दिख रही हैं. इन सब ने अपने हाथों में झंडे पकड़ रखे हैं.

इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा कि, " इस दिसंबर....वुमन पॉवर..रोहित शेट्टी के स्टाइल में."

साथ ही उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया.

आपको बता दें कि फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान को भी देखा जाएगा. रणवीर सिंह इस फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 28 दिसम्बर, 2018 को रिलीज होगी. इसके अलावा रणवीर सिंह को फिल्म 'गली बॉय' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ आलिया  भट्ट भी अहम भूमिका में हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).