क्यों आलिया भट्ट की बहन साक्षी के रिसेप्शन में शामिल नही हुए रणबीर कपूर ?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के प्यार का फरमान बॉलीवुड की गलियारों में छाया हुआ हैं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के प्यार का फरमान बॉलीवुड की गलियारों में छाया हुआ हैं. इन दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली अपनाया नहीं हैं. ये बात और हैं कि रणबीर ने पहली बार अपने प्यार का इजहार एक चाट शो के दौरान किया था. तो वही आलिया को भी रणबीर के साथ पार्टीज और फैमिली फंक्शन में स्पॉट किया जाता हैं . इतना ही नहीं इन दोनों के परिवारों के बीच की नजदिकिया बड रही हैं. आलिया अपने रिश्ते को लेकर काफी हद तक भावुक हैं. ऐसे में आलिया और रणबीर के रिश्ते में दरार पड़ने कि खबरे आ रही हैं.
आप को बता दे कि, 25 जनवरी की रात ताज लैंड्स एंड में आलिया की कजिन बहन साक्षी भट्ट का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार हुआ. इस वेडिंग रिसेप्शन (Reception) में बॉलीवुड के नामचीन सितारो ने रेड कारपेट की शान बड़ाई थी. लेकिन सबको आलिया और रणबीर के जोड़ी का इंतज़ार था. लेकिन आलिया को फंक्शन में अकेला देखकर सब चौक गए . मुंबई में होने के बावजूद भी रणबीर आलिया कि बहन साक्षी के रिसेप्शन में नहीं आए. इससे ऐसा लगने लगा है की इनके रिश्ते में नया ट्विस्ट आ गया हैं.
View this post on Instagram
सूत्रों के अनुसार, रणबीर आलिया को इस कदर इगनोर कर रहे हैं की वो आलिया का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं . यहा तक कि रणबीर ने उनके कॉमन फ्रेंड कि पार्टीज में भी जाना पसंद नहीं किया था. इतना ही नहीं बल्कि रणबीर आलिया को ब्रेकअप की धमकीयां भी दे रहे हैं. रणबीर ने इस कदर उनके दिल को ठेच पहुचाई हैं कि आलिया उसे सबके सामने छुपा भी नहीं पा रही हैं. अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में भी आलिया के चेहरे पर उदासी दिखाई दे रही हैं. बता दे कि, आलिया अपने बहन के रिसेप्शन में भी सबसे लास्ट आई थी. इन दिनों आलिया रणबीर के इस बर्ताव से परेशानी में चल रही हैं.
एक तरफ जहा दोनों कि शादी के खबरों की चर्चा थी , वही इनके ब्रेकअप की खबर सुनकर हर कोई हैरान हैं. हम तो यही दुआ करते हैं कि ब्रेकअप और पैचअप की खबरों को पूर्णविराम लगाते हुए ये जोड़ी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2019 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

