Rana Daggubati’s Family Denies Rumours: राणा दग्गुबाती के छोटे भाई अभिराम के कार एक्सीडेंट की खबर को परिवार ने बताया झूठा

12 जुलाई को ट्विटर पर एक BMW कार की फोटो वायरल हो रही थी. जिसे अभिराम की कार बताया गया. हालांकि इसके नंबर प्लेट छिपा दिया गया था. जिसके बाद से अभिराम के कार एक्सीडेंट की खबर तेजी वायरल होने लगी.

राणा और अभिराम दग्गुबाती (Image Credit: Twitter)

12 अगस्त को सोशल मीडिया पर ऐसे खबरें सामने आई जिसमें कहा गया कि राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) भाई के छोटे भाई अभिराम की कार का बड़ा एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि अभिराम (Abhiram Daggubati) इस घटना में पूरी तरह से बच गए और उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है. जिसके बाद अब राणा के परिवार ने अभिराम के कार एक्सीडेंट की खबर को गलत बताया है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए परिवार ने उन सभी खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि अभिराम की कार दुर्घटना का शिकार हुई है. ऐसे में किसी भी तरह के रूमर्स पर भरोसा ना करने की अपील की है.

12 जुलाई को ट्विटर पर एक BMW कार की फोटो वायरल हो रही थी. जिसे अभिराम की कार बताया गया. हालांकि इसके नंबर प्लेट छिपा दिया गया था. जिसके बाद से अभिराम के कार एक्सीडेंट की खबर तेजी वायरल होने लगी. जिसके बाद अब परिवार ने मामले पर पक्ष रखा है.

आपको बता दे कि खबर के मुताबिक 30 साल अभिराम जल्द ही बड़े परदे पर डेब्यू करने वाले हैं. अभिराम के पिता सुरेश बाबू उस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहें हैं. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है.

कुछ दिन पहले ही राणा दग्गुबाती के परिवार में ख़ुशी की लहर देखी गई. एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ शादी रचाई थी. इस फंक्शन में तेलुगू इंडस्ट्री के कई नामी सेलेब्स शरीक होते दिखाई दिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड