बॉलीवुड

Ram Mandir Bhumi Pujan in Ayodhya: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

पीएम मोदी ने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर की आधारशिला रखी. इस मौके पर उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यानाथ मौजूद रहें.

Ram Mandir Bhumi Pujan in Ayodhya: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात
लता मंगेशकर

बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भी राम जन्मभूमि पूजन के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी भावना व्यक्त करती दिखाई दी. आज के इस खास दिन के लिए पूरी नगरी को तैयार किया गया. जिसके बाद पीएम मोदी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर की आधारशिला रखी. इस मौके पर उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यानाथ मौजूद रहें. ऐसे लता मंगेशकर ने एक बड़ा पोस्ट लिखते कहा कि आज भक्तों का अधूरा सपना पूरा हो रहा है.

लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नमस्कार. कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है. कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है, शीलन्यास हो रहा है. इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण अडवाणी जी को जाता है, क्यों के उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी,और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है.

इसके आगे लिखते लता जी ने लिखा कि आज इस शीलान्यास का बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है उसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आरएसएस के सरसंघ चालक माननीय मोहन भागवत जी , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी और कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित होंगे. आज भले ही करोना की वजह से लाखों रामभक्त वहां पहुंच नहीं पाएंगे परंतु उनके मन और ध्यान श्रीराम के चरणों में ही होंगे. मुझे ख़ुशी है की ये समारोह माननीय नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है. आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).