बॉलीवुड

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रीक्रिएट किया 'डीडीएलजे' का सीन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

खुद को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बहुत बड़ा फैन बताने वाले अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने हाल ही में 1995 में आई हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) में सुपरस्टार के आईकॉनिक दृश्य को पत्रलेखा के साथ रीक्रिएट किया

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रीक्रिएट किया 'डीडीएलजे' का सीन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राजकुमार राव और पत्रलेखा (Photo Credit- Instagram)

लंदन : खुद को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बहुत बड़ा फैन बताने वाले अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने हाल ही में 1995 में आई हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) में सुपरस्टार के आईकॉनिक दृश्य को पत्रलेखा के साथ रीक्रिएट किया. शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर राजकुमार ने एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह अपनी लेडी लव और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाईमेक्स दृश्य, जिसमें शाहरुख काजोल का इंतजार करते हैं.

काजोल अपने पिता (अमरीश पूरी) से जाने की इजाजत मांगती है, को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. सफेद टी-शर्ट पहने पत्रलेखा राजकुमार की तरफ दौड़ते नजर आ रही है, जो कभी शाहरुख तो कभी अमरीश पुरी की मिमिक्री करते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : राजकुमार राव ने कहा- ‘रूह-अफजा’ में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने के लिए उत्साहित

 

View this post on Instagram

 

Had the best time at @iamsrk’s b’day bash with @patralekhaa. This Christmas is all about #Zero. #zerothefilm

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

वीडियो के साथ ही राजकुमार ने कैप्शन में लिखा है,"चीजें जो हमने लंदन में की. फन मॉड ऑन. जब हमने 'डीडीएलजे' के अपने पसंदीदा दृश्य को रीक्रिएट किया." कुछ महीने पहले राजकुमार को फिल्मफेयर अवार्ड 2019 के दौरान शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय गाने 'छैय्या छैय्या' पर नृत्य करने का भी मौका मिला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).